शिक्षक मो. नौशाद उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

शिक्षक मो. नौशाद उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित

Date : 13-Feb-2026

 सुपौल, 13 फ़रवरी। जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू सेमिनार व मुशायरा कार्यक्रम में गुरुवार को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के राजनीति शास्त्र शिक्षक मो. नौशाद को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मंच पर जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम पदाधिकारी तारकेश्वर पटेल और जिला उर्दू प्रभारी पदाधिकारी अनुराग कुमार ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

शिक्षक मो. नौशाद युवाओं को शिक्षण के साथ-साथ उर्दू साहित्य और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं। वे उर्दू भाषा के विकास एवं उसके प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उर्दू भाषा एक प्रांत को दूसरे प्रांत से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। उन्होंने कहा कि लोगों को उर्दू के प्रति जितना जागरूक होना चाहिए, उतना नहीं हैं, इसलिए बड़े स्तर पर इसके विकास और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement