गुरुग्राम में शादियों के लिए तैयार प्रकाश वाटिका में लगी भीषण आग | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गुरुग्राम में शादियों के लिए तैयार प्रकाश वाटिका में लगी भीषण आग

Date : 13-Feb-2026

 गुरुग्राम, 13 फ़रवरी । शुक्रवार की अलसुबह 3:15 बजे यहां शीतला माता रोड पर प्रकाश वाटिका में भीषण आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती तब तक आग पूरी वाटिका में फैली और वाटिका जलकर खाक हो गई।

सेक्टर-5 के निकट शीतला माता रोड स्थित प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हॉल में अलसुबह 03:15 बजे भीषण आग लग गई। शादियों के सीजन के चलते वाटिका में काफी सजावट और लाइटिंग की गई थी। जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां और सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग बुझाई शुरू की। वाटिका धू धूकर जल रही थी। आग आसपास के क्षेत्रों भी फैलने का डर बना रहा। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक पूरी वाटिका जल चुकी थी।

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement