रेखा गुप्ता ने केरल के भाजपा पार्षदों से किया संवाद, बोलीं- राज्य में परिवर्तन की आहट | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

रेखा गुप्ता ने केरल के भाजपा पार्षदों से किया संवाद, बोलीं- राज्य में परिवर्तन की आहट

Date : 13-Feb-2026

 नई दिल्ली, 13 फ़रवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय कार्यालय में केरल से आए 115 पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को संवाद किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरुवनंतपुरम के महापौर वीवी राजेश के साथ आए इन जनप्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना और सुशासन की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना है।

उन्होंने कहा कि केरल में इतनी बड़ी संख्या में भाजपा पार्षदों का चुनकर आना परिवर्तन की आहट है। यह उस नई सुबह का आगमन है जो केरल में एक बड़ा बदलाव लाएगी। केरल वर्षों से ऐसी स्थिति में फंसा हुआ था जिसमें न कोई विकास था, न जनता के लिए कोई अवसर और हिंसक राजनीति से पिछड़ता रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नई सुबह के साथ, विकसित और सुरक्षित केरल होगा। विकसित भारत के साथ, विकसित केरल बनेगा और आने वाले समय में भाजपा एक बड़ी भूमिका में दिखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और विकसित केरल के संकल्प के साथ हमारे ये निष्ठावान कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ संकल्पित हैं।

इस अवसर पर केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, दिल्ली के महापौर राजा इकबाल भी उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement