पूर्व केंद्रीय मंत्री कान्हू चरण लेंका का 86 वर्ष की आयु में निधन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पूर्व केंद्रीय मंत्री कान्हू चरण लेंका का 86 वर्ष की आयु में निधन

Date : 13-Feb-2026

 भुवनेश्वर, 13 फ़रवरी । पूर्व केंद्रीय मंत्री कान्हू चरण लेंका का शुक्रवार को ८६ वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने भुवनेश्वर स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

लेंका वर्ष 1988 में ओडिशा राज्य के लिए निर्वाचित हुए थे और 1994 तक सांसद रहे। अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में रेल तथा कृषि राज्य मंत्री के रूप में दायित्व निभाया।

राज्य स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने चौद्वार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

वर्ष 1939 में जन्मे लेंका ने 1957 में कांग्रेस सेवा दल से जुड़कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वे लगभग चार दशकों तक कांग्रेस से जुड़े रहे। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षक के रूप में आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा और कर्नाटक सहित कई राज्यों में जिम्मेदारी निभाई।

उनके निधन से ओडिशा की राजनीति ने एक अनुभवी और वरिष्ठ जननेता को खो दिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement