उत्तराखंड में साफ और शुष्क रहेगा मौसम, कोई चेतावनी नहीं | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

उत्तराखंड में साफ और शुष्क रहेगा मौसम, कोई चेतावनी नहीं

Date : 21-Feb-2026

 देहरादून, 21 फ़रवरी । उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के सभी जनपदों में दिनभर मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। फिलहाल किसी भी जनपद के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

शनिवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में वर्षा या बर्फबारी की संभावना नहीं है और सामान्य परिस्थितियां बनी रहेंगी। शुष्क मौसम के चलते तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement