एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस का प्रदर्शन निंदनीय: जगदीश शेट्टर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस का प्रदर्शन निंदनीय: जगदीश शेट्टर

Date : 21-Feb-2026

 बेलगाम, 21 फरवरी । देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बेलगावी के ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। जब पूरी दुनिया भारत की तकनीकी प्रगति को उत्सुकता से देख रही है, ऐसे समय में सड़क पर उतरकर विरोध करना विदेशी प्रतिनिधियों के सामने देश की छवि धूमिल करने जैसा है।

उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी पहलों के माध्यम से भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों से देश में निवेश के नए अवसर पैदा होते हैं, लेकिन कांग्रेस इन संभावनाओं को बाधित करने की कोशिश कर रही है।

शेट्टर ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन जब बात राष्ट्रहित की हो तो सभी दलों को एकजुटता दिखानी चाहिए। विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आंतरिक मुद्दों को लेकर हंगामा करना भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है और इससे वैश्विक निवेशकों को गलत संदेश जाता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement