इतिहास के पन्नों में 23 फरवरी : खूबसूरती और अदाकारी की मिसाल मधुबाला | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

इतिहास के पन्नों में 23 फरवरी : खूबसूरती और अदाकारी की मिसाल मधुबाला

Date : 22-Feb-2026

 किसी बेहद खूबसूरत चेहरे को देखकर अकसर यह कहा जाता है कि उसे ऊपरवाले ने फुरसत में गढ़ा है। हिंदी सिनेमा की अद्वितीय अभिनेत्री मधुबाला के लिए यह कथन बिल्कुल सटीक बैठता है। अपनी अलौकिक सुंदरता, मासूम मुस्कान और स्वाभाविक अभिनय के कारण उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।

14 फरवरी 1933 को जन्मीं मधुबाला ने बेहद कम उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते हिंदी सिनेमा की सबसे चहेती नायिकाओं में शुमार हो गईं। उन्हें उनकी अद्वितीय सुंदरता के कारण ‘वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा’ कहा गया। लेकिन उनकी पहचान केवल खूबसूरती तक सीमित नहीं थी; वे एक सशक्त और संवेदनशील अभिनेत्री भी थीं, जिन्होंने हर किरदार में जान डाल दी।

ऐतिहासिक महाकाव्य फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में अनारकली की भूमिका निभाकर उन्होंने अभिनय का ऐसा शिखर छुआ, जिसे आज भी याद किया जाता है। शहजादा सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी को उन्होंने जिस दर्द, गरिमा और नज़ाकत से पर्दे पर जिया, वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर हो गया। वहीं, हास्य से भरपूर फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' में उनका चुलबुला और शोख अंदाज़ दर्शकों को खूब भाया। किशोर कुमार के साथ उनकी जोड़ी ने फिल्म को यादगार बना दिया।

मधुबाला का फिल्मी सफर भले ही लंबा नहीं रहा, लेकिन प्रभाव अत्यंत गहरा था। निजी जीवन में दिल की गंभीर बीमारी से जूझती रहीं इस अदाकारा ने मात्र 36 वर्ष की आयु में 23 फरवरी 1969 को दुनिया को अलविदा कह दिया।

आज भी जब हिंदी सिनेमा की सबसे हसीन और प्रभावशाली अभिनेत्रियों का जिक्र होता है, तो मधुबाला का नाम श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी मुस्कान, उनकी आंखों की मासूमियत और परदे पर बिखरा उनका जादू सिनेप्रेमियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1768 - कर्नल स्मिथ ने हैदराबाद के निजाम के साथ शांति संधि पर दस्तख्त किए, जिसके तहत निजाम ने ब्रिटिश हुकूमत का आधिपत्य स्वीकार कर लिया।

1886 - अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की।

1940 - रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।

1945 - अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले टापू ईवो जीमा पर अपना परचम फहराया। इस टापू की स्थिति सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण थी।

1952 - कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।

1964 - चीन ने अपनी स्थिति में बदलाव करते हुए कश्मीर मसले पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया।

1970 - गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

1981 - स्पेन में दक्षिणपंथी सेना ने सरकार का तख्ता पलट दिया, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई।

1998 - जैविक एवं रासायनिक हथियारों की जांच को लेकर हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए सं.रा. महासचिव कोफी अन्नान व इराकी उपप्रधानमंत्री तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता सम्पन्न, विश्व में पहली बार बछड़े की प्रतिकृति क्लोन सं.रा. अमेरिका में तैयार।

2001 - अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज, प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा।

2003 - कनाडा के जॉन डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा।

2005 - अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2006 - ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गये।

2006 - भारत ने पाकिस्तान को सर्वाधिक तरजीह प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश मंजूर कर ली।

2007 - पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया।

2008 - 10 साल बाद चुनार सीमेण्ट फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हुआ। रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने जेट ट्रेनर हॉक विमान को देश के बेड़े में शामिल करने की औपचारिक घोषणा की।

2008 - कोलंबो में हुए एक विस्फोट में 18 लोग घायल हुए।

2009 - भारतीय तीरंदाज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में तीन रजत पदक जीते।

2009 - फ़िल्मों और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान के दृश्य दिखाने पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया।

2010 - 2962वें वन डे में बनाए गए पहला दोहरा शतक बनाने वाले सचिन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रिका से ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में खेला गया एकदिवसीय मैच 153 रनों से जीत लिया। 402 रनों के लक्ष्य के जबाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 43वें ओवर में 248 रन बनाकर आउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

2010 - भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता प्रदान कर दी गई।

2020 - अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।

2020 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।

2020 - भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 80वें स्थान पर लुढ़का। डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने रहे।

जन्म

1881 - सरदार अजीत सिंह - भारत के सुप्रसिद्ध राष्ट्रभक्त एवं क्रांतिकारी थे।

1897 - राधारमण मित्र - बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।

1913 - पी. सी. सरकार - भारत के प्रसिद्ध जादूगर थे।

1954 - बाबा हरदेव सिंह - भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे।

1969 - भाग्यश्री - भारतीय अभिनेत्री।

1982 - कर्ण सिंह - भारतीय राजनेता।

1983 - अजीज अंसारी - भारतीय/अमेरिकन हास्य अभिनेता।

निधन

1468 - छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले यूहेन गोटेनबर्ग।

1904 - महेन्द्रलाल सरकार - समाज सुधारक और होम्योपैथ को बढ़ावा देने वाले चिकित्सक थे।

1969 - वृंदावनलाल वर्मा - ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार

1969 - मधुबाला - भारतीय फिल्म अभिनेत्री

1975 - राजेंद्र नारायण सिंह देव - उड़ीसा राज्य के 6वें मुख्यमंत्री रहे थे।

1990 - अमृतलाल नागर - साहित्य जगत में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त हुई

2004 - विजय आनन्द - अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक

2024 - मनोहर जोशी - महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिक दल शिवसेना के प्रमुख नेताओं में से एक थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement