इतिहास के पन्नों में 24 फरवरी : नेल्ली हत्याकांड - असम की नस्ली हिंसा का काला अध्याय | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

इतिहास के पन्नों में 24 फरवरी : नेल्ली हत्याकांड - असम की नस्ली हिंसा का काला अध्याय

Date : 23-Feb-2026

 24 फरवरी, 1983 का दिन भारत के इतिहास में एक भयावह और त्रासद घटना के रूप में दर्ज है। इस दिन नेल्ली और आसपास के गांवों में भड़की हिंसा में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार लगभग 1,800 से अधिक लोगों की जान गई, जबकि स्वतंत्र आकलनों में मृतकों की संख्या 3,000 से ऊपर बताई जाती है। यह घटना असम में उस दौर की सबसे भीषण सामूहिक हिंसा मानी जाती है।

यह नरसंहार 1983 के असम विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि में हुआ, जब राज्य में ‘बाहरी घुसपैठ’ का मुद्दा चरम पर था। असम के कई संगठनों और मूल निवासियों का आरोप था कि बंगाल और बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या से उनकी भूमि, संसाधनों और राजनीतिक अधिकारों पर असर पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर 1979 से राज्य में व्यापक आंदोलन चल रहा था, जिसका नेतृत्व All असम स्टूडेंट यूनियन (आसू) सहित कई संगठनों ने किया।

केंद्र सरकार द्वारा चुनाव कराने के निर्णय का विरोध किया गया, क्योंकि आंदोलनकारी मतदाता सूची में कथित अवैध प्रवासियों के नाम हटाने की मांग कर रहे थे। चुनाव के दौरान कई क्षेत्रों में तनाव और बहिष्कार की स्थिति बनी रही। इसी तनावपूर्ण माहौल में 24 फरवरी को नेल्ली और उसके आसपास के गांवों में भीड़ ने हमला कर दिया।

रिपोर्टों के अनुसार, कुछ ही घंटों में सैकड़ों परिवार तबाह हो गए। मरने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की थी। घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया और असम में कानून-व्यवस्था तथा सामाजिक ताने-बाने पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया।

बाद में इस मामले की जांच के लिए तिवारी आयोग गठित किया गया, लेकिन उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। 1985 में हुए Assam Accord के जरिए असम आंदोलन का औपचारिक अंत हुआ, जिसमें 24 मार्च 1971 को नागरिकता निर्धारण की कट-ऑफ तारीख तय की गई।

नेल्ली हत्याकांड आज भी असम और देश के इतिहास में एक ऐसे दर्दनाक अध्याय के रूप में याद किया जाता है, जिसने यह दिखाया कि सामाजिक-राजनीतिक असंतोष और पहचान की राजनीति किस तरह व्यापक हिंसा का रूप ले सकती है।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1739 - करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।

1821 - मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1822 - दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।

1831 - दा ट्रीटि ऑफ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गयी।

1882 - संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।

1894 - निकारागुआ ने होंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर क़ब्ज़ा किया।

1895 - क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।

1942 - नाजी नेताओं के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए वॉयस ऑफ अमेरिका ने जर्मन में अपना पहला प्रसारण किया।

1961 - मद्रास की सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।

1976 - अर्जेन्टीना में सेना प्रमुखों द्वारा बलात् सत्ता ग्रहण, राष्ट्रपति श्रीमती पैरों गिरफ्तार एवं संसद भंग।

1983 - असम में तीन सप्ताह की जातीय और राजनीतिक हिंसा में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत।

2001 - पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।

2002 - कनाडा ने पुरुषों की आइस हॉकी स्पर्धा में 50 वर्ष बाद पहला स्वर्ण पदक जीता। कनाडा को आइस हॉकी का जनक माना जाता है। देश की महिला टीम ने इससे तीन दिन पहले ही स्वर्ण पदक जीता था।

2003 - चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।

2004 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।

2006 - फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।

2008 - रिलायंस पावर ने अपने शेयर धारकों की क्षतिपूर्ति के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया।

2008 - मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।

2009 - केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।

2013 - राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।

जन्म

1304 - इब्न बतूता - अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक।

1483 - बाबर - प्रथम मुगल शासक।

1919 - शारदा मुखर्जी - भारतीय राजनीतिज्ञ थीं।

1924 - तलत महमूद - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता।

1939 - जॉय मुखर्जी - हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।

1948 - जयललिता - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।

1984 - मौउमा दास - भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

निधन

1967 - उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम

1986 - रुक्मिणी देवी अरुंडेल - भरतनाट्यम की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थीं।

1998 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री

2011 - अनंत पै - भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।

2018 - श्रीदेवी - भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।

2021- सरदूल सिकंदर - पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता थे।

महत्वपूर्ण दिवस

-केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आबकारी) दिवस।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement