किन्नरों की दबंगई से परेशान नागरिकों ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

किन्नरों की दबंगई से परेशान नागरिकों ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Date : 23-Feb-2026

 बिजनौर,23 फरवरी  | जनपद बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र स्थित कस्बा झालू में किन्नरों द्वारा ज़बरदस्ती धन उगाही करने के संबंध में पुलिस चौकी पर शिकायत देते हुए नागरिकों ने सुरक्षा की मांग की है |

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि कुछ किन्नर समुदाय के लोग क्षेत्र में घर-घर जाकर नवजात शिशु के जन्म अथवा विवाह जैसे पारिवारिक अवसरों पर ज़बरदस्ती अत्यधिक धनराशि (हजारों रुपये) की मांग कर रहे हैं।

यदि किसी परिवार द्वारा इतनी बड़ी धनराशि देने में असमर्थता व्यक्त की जाती है, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा दबाव बनाकर धन वसूला जाता है। इस प्रकार की घटनाओं से कस्बा वासियों में रोष एवं भय का वातावरण व्याप्त है।

हम सभी नागरिक सामाजिक सौहार्द एवं आपसी सम्मान में विश्वास रखते हैं, किन्तु किसी भी प्रकार की ज़बरदस्ती, दबाव या अवैध धन उगाही को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस विषय में आवश्यक जांच कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

यदि भविष्य में पुनः इस प्रकार की ज़बरदस्ती की जाती है तो झालू कमेटी एवं समस्त क्षेत्रवासी कानून के अंतर्गत कार्यवाही हेतु बाध्य होंगे।

इस मौके पर विहिप नेता ज्ञानेश्वर सिंह, घनश्याम सिंह मलिक, परवीन सिंह, गौरव, विशाल, संजय, अरुण कुमार, रजनीश सिंह, सुधीर, विनित चौधरी , मुनेंद्र, दिनेश कुमार आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे |


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement