नगर पालिका चुनाव का मतदान जारी 3 घंटे में पड़े 25 फ़ीसदी वोट | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

नगर पालिका चुनाव का मतदान जारी 3 घंटे में पड़े 25 फ़ीसदी वोट

Date : 23-Feb-2026

 रामगढ़, 23 फ़रवरी ।

रामगढ़ नगर परिषद को लेकर मतदाताओं में उत्साह बरकरार है। सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ मतदान धीरे-धीरे अब तेजी पकड़ने लगा है। पहले 2 घंटे में 10.39 फ़ीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। लेकिन 3 घंटे बीतने के बाद 25 फ़ीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। रामगढ़ जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज, एसपी अजय कुमार, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, डीडीसी आशीष अग्रवाल सहित जिले के तमाम अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। मत पत्र से हो रहे इस चुनाव में मतदाताओं को ईवीएम से थोड़ी ज्यादा दिक्कतें महसूस हो रही है। अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के अलग-अलग मतपत्र में वोट डालने में उन्हें समय लग रहा है। इसके बावजूद मतदान केंद्रों पर लगातार मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement