भोजपुरी गाने पर कट्टा लहरा कर डांस करते हुए वीडियो वायरल,पुलिस जांच में जुटी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भोजपुरी गाने पर कट्टा लहरा कर डांस करते हुए वीडियो वायरल,पुलिस जांच में जुटी

Date : 23-Feb-2026

 अररिया 23 फरवरी।अररिया में एक शादी समारोह में भोजपुरी गाने के धुन पर हथियार के साथ थिरकते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो रानीगंज थाना क्षेत्र के बगुलाहा पंचायत के नगराही गांव का बताया जाता है,जिसमें दो युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते हुए डीजे पर बजते भोजपुरी गाने पर थिरक रहा है।वायरल वीडियो में एक युवक तो थिरकते हुए खुलेआम हवाई फायरिंग करते हुए भी दिख रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में रानीगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह वीडियो रानीगंज थाना क्षेत्र के बगुलाहा पंचायत के नगराही का 6 फरवरी का है।गांव के मंदिर में रात में शादी समारोह था और उस शादी समारोह के दौरान डीजे की धुन पर मौजूद युवक थिरक रहे थे।इस दौरान भोजपुरी गाने के धुन पर दो युवक हवा में हथियार लहराते दिखे और एक वीडियो में एक युवक ने नाचते नाचते फायरिंग कर दी।

समारोह में मौजूद किसी युवक द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर बीती रात वायरल कर दिया,जिसके बाद यह मामला सामने आया।सोशल मीडिया कर वीडियो आने के बाद पुलिस तंत्र को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे।

नाम न बताते हुए ग्रामीणों ने बताया कि हथियार लहराता एक युवक बगुलाहा पंचायत के नगराही का ही रहने वाला कन्हैया यादव है,जबकि दूसरे युवक की पहचान को लेकर ग्रामीण असमंजस की स्थिति में है।

ग्रामीणों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज भी शादी समारोह या अन्य आयोजनों पर हथियारों के साथ प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग आम है,जो गलत है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement