किश्तवाड़ के चतरू में 326 दिनों तक चला संयुक्त ऑपरेशन, सात खूंखार आतंकी मारे गए | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

किश्तवाड़ के चतरू में 326 दिनों तक चला संयुक्त ऑपरेशन, सात खूंखार आतंकी मारे गए

Date : 23-Feb-2026

 जम्मू, 23 फरवरी । किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र में 326 दिनों तक चले एक संयुक्त अभियान में सात खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया गया है। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने इस अभियान को 'वीरतापूर्ण दृढ़ता' बताया और कहा कि किश्तवाड़ के चुनौतीपूर्ण भूभाग और खराब मौसम की स्थिति में अथक और कठिन अभियान चलाए गए।

सेना ने कहा कि व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने जम्मू और कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के समन्वय से नागरिक और सैन्य खुफिया एजेंसियों के सुव्यवस्थित खुफिया नेटवर्क के आधार पर कार्रवाई की गई। सुरक्षा बलों ने भीषण ठंड और जमा देने वाली ठंड में दुर्गम पहाड़ी इलाकों में आतंकवादियों का पीछा किया, जिसके परिणामस्वरूप कई बार मुठभेड़ हुई और अंततः सभी सात आतंकवादियों को मार गिराया गया। सेना ने कहा कि ऑपरेशन में सहायता के लिए एफपीवी ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी, आरपीए, यूएवी और संचार प्रणालियों सहित उन्नत तकनीक का लगातार उपयोग किया गया।

सेना ने कहा कि सैफुल्लाह और उसके साथियों का खात्मा क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को करारा झटका है। यह सफलता बलों और खुफिया एजेंसियों के दृढ़ संकल्प, साहस और शौर्य को दर्शाती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement