मणिपुरः उग्रवादी संगठन आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मणिपुरः उग्रवादी संगठन आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

Date : 23-Feb-2026

 इंफाल, 23 फरवरी । मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। वहीं मादक पदार्थ, सड़क पर वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के साथ ही नियमों के विरूद्ध चलने वाले वाहनों के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस एवं सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में आरपीएफ/पीएलए के एक कैडर को गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज तड़के साझा की गयी जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने उगाही में लिप्त उग्रवादी संगठन आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर को रविवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कैडर की पहचान खुंडोम मोमोचा मैतेई उर्फ याइफाबा (31) को इंफाल ईस्ट जिले के लामलाई थानांतर्गत योरबुंग खुनौ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन ज़ब्त किया गया।

वहीं दूसरी ओर मणिपुर पुलिस ने थौबल जिले के लिलोंग थानांतर्गत लिलोंग थारोरोक के मो. अनश (29) को उसके घर से कोडीन फॉस्फेट सिरप की 730 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई जारी है।

इस बीच मणिपुर पुलिस मोटर व्हीकल अपराधों को रोकने के लिए अपनी ड्राइव जारी रखे हुए है। पुलिस ने बताया गया है कि बीते 16 फरवरी से 22 फरवरी तक, मणिपुर पुलिस ने मोटर व्हीकल अपराधियों के 105 चालान जारी किए, जिनकी कुल रकम 1 लाख 80 हजार रुपये थी। जबकि, 15 से 21 फरवरी तक 12 गाड़ियों से टिंटेड फिल्में हटाई गईं।

सुरक्षा बल जिलों के बाहरी और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और एरिया डोमिनेशन जारी रखे हुए हैं। मणिपुर के अलग-अलग जिलों में, पहाड़ियों और घाटी दोनों में कुल 116 नाके एवं चेकपॉइंट लगाए गए थे, लेकिन किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement