क्रिकेट इतिहास में जब भी महानतम बल्लेबाज की चर्चा होती है, तो सबसे पहले नाम आता है सर डॉन ब्रैडमैन का। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज ने अपने प्रदर्शन से ऐसा मानदंड स्थापित किया, जिसे आज तक कोई बल्लेबाज छू भी नहीं पाया। 25 फरवरी 2001 को 92 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली, लेकिन उनके रिकॉर्ड आज भी जीवंत हैं।
ब्रैडमैन ने 1928 से 1948 के बीच 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की अविश्वसनीय औसत से 6,996 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में यह औसत आज भी अटूट है और आधुनिक युग के तमाम महान बल्लेबाज इसके आसपास भी नहीं पहुंच सके। उनका करियर ऐसे दौर में चमका जब न तो आधुनिक सुरक्षा उपकरण थे और न ही पिचें बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती थीं।
इंग्लैंड के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। एशेज मुकाबलों में उन्होंने 19 शतक जड़े और कई बार अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया। 1930 में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने लीड्स में 334 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उस समय तिहरा शतक लगाना किसी सपने से कम नहीं था। बाद में यह रिकॉर्ड भले ही टूटा, लेकिन उस दौर में यह उपलब्धि अद्वितीय थी।
ब्रैडमैन ने 1934 में भी इंग्लैंड के खिलाफ 304 रन बनाकर एक और तिहरा शतक जमाया और साबित किया कि उनकी प्रतिभा कोई संयोग नहीं, बल्कि असाधारण क्षमता का परिणाम थी। उनकी तकनीक, एकाग्रता और रन बनाने की भूख ने उन्हें क्रिकेट का “डॉन” बना दिया। आज, उनके निधन के वर्षों बाद भी 99.94 का औसत क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक मिथक जैसा है—एक ऐसा शिखर, जिसे छूना लगभग असंभव प्रतीत होता है।
महत्वपूर्ण घटनाक्रम
1586 - अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।
1788 - पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
1921 - जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने क़ब्ज़ा किया।
1925 - जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
1945 - द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1952 - नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1956 - सोवियत राष्ट्रपति निकिता क्रुशचेव ने कम्युनिस्ट पार्टी में एक सनसनीखेज भाषण में जोसेफ स्तालिन की निंदा करते हुए उन्हें बर्बर तानाशाह बताया।
1760 - लॉर्ड क्लाइव ने पहली बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस लौटे। रॉबर्ट क्लाइव ईस्ट इंडिया कंपनी की तरफ से भारत के पहले गवर्नर जनरल थे।
1962 - देश के तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई। जवाहरलाल नेहरू तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1964 - विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली, जिन्हें उस समय कैसियस क्ले के नाम से जाना जाता था, ने सोनी लिस्टन को सातवें राउंड में हराकर विश्व हैवीवेट खिताब अपने नाम किया।
1975 - सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।
1980 - ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।1964: विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली, जिन्हें उस समय कैसियस क्ले के नाम से जाना जाता था, ने सोनी लिस्टन को सातवें राउंड में हराकर विश्व हैवीवेट खिताब अपने नाम किया।
1986 - मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
1988 - सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1995 - असम में ट्रेन में दो बम ब्लास्ट हुए। सेना के 22 जवानों की मौत।
2000 - रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
2003 - गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।
2006 - दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।
2008 - एचडीएफसी व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।
2008 - फिल्म 'नौ कंट्री फॉर ओल्ड मैन' को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया।
2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।
2010 - 2008 के मुंबई हमले के बाद पहली बार भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच बात हुई।
2011- भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा है, जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
जन्म
1707 - कार्लो गोल्दोनी - प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।
1859 - राधाचरण गोस्वामी - ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।
1894 - मेहर बाबा, भारतीय धार्मिक नेता।
1897 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
1899 - गुरनाम सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के मुख्यमंत्री थे।
1916 - शंखो चौधरी - भारतीय मूर्तिकार थे, जो भारत के कला परिदृश्य में एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे।
1925 - सेहु शगारी - नाइजीरिया के राष्ट्रपति थे।
1948 - डैनी डेन्जोंगपा - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं।
1966 - के. वी. राबिया - शारीरिक रूप से विकलांग सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
1981 - शाहिद कपूर - प्रसिद्ध भारतीय हिंदी फ़िल्म अभिनेता हैं।
1984 - विकास शर्मा - भारतीय समाचार चैनल 'रिपब्लिक भारत टीवी' के जाने-माने एंकर थे।
निधन
1970 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक
1971 - विमल प्रसाद चालिहा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
1987 - एस. एच. बिहारी - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
2001 - डॉन ब्रैडमैन - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर।
2004 - बी. नागी रेड्डी - दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक
2008 - हंस राज खन्ना - भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (जन्म 1912)
