जम्मू, 12 मार्च ।
शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख मनीश साहनी ने सोमवार को जम्मू में आयोजित एक समारोह के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारुख अब्दुल्ला पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। हालांकि हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया, लेकिन साहनी ने इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक करार दिया।
साहनी ने प्रशासन से मांग की है कि पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ की जाए और इस हमले के पीछे के असली मकसद व साजिश का पर्दाफाश किया जाए। उन्होंने कहा कि एक सार्वजनिक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री जैसे वरिष्ठ नेता पर हमला होना बेहद चिंताजनक है। साहनी ने मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
