काठमांडू में जेन जी शहीद स्मृति मेमोरियल पार्क का पारंपरिक शैली में निर्माण शुरू | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

काठमांडू में जेन जी शहीद स्मृति मेमोरियल पार्क का पारंपरिक शैली में निर्माण शुरू

Date : 12-Mar-2026

 काठमांडू, 12 मार्च । नेपाल में हुए जेन-जी आंदोलन के दौरान शहीद हुए 42 लोगों की प्रतिमाओं के साथ काठमांडू के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जेन-जी शहीद स्मृति पार्क का निर्माण शुरू हो गया है।

स्मारक परियोजना के आयोजकों के अनुसार पिछले साल 8 और 9 सितंबर को हुए प्रदर्शनों के दौरान कुल 45 लोगों की मृत्यु हुई थी। यह निर्माण कार्य नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल की 124वीं बोर्ड बैठक के बाद आगे बढ़ाया गया, जिसकी अध्यक्षता उस समय के युवा एवं खेल मंत्री बबलू गुप्ता ने की थी। बैठक में इस पार्क के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया था।

इस स्मृति पार्क को ऐतिहासिक और पारंपरिक शैली में बनाने की योजना है, ताकि जेन-जी आंदोलन के शहीदों की विरासत और उनके योगदान को लंबे समय तक संरक्षित रखा जा सके।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement