असम पुलिस की क्राइम ब्रांच में आज पेश होंगे कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

असम पुलिस की क्राइम ब्रांच में आज पेश होंगे कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

Date : 23-May-2026

 गुवाहाटी, 23 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव तथा राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला आज असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश होंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा सुरजेवाला का नाम लिए जाने के बाद क्राइम ब्रांच ने उन्हें तलब किया है।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी इस मामले में आगे की पूछताछ के लिए सुरजेवाला से जानकारी जुटाएगी। यह मामला मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई कथित विवादित टिप्पणियों से जुड़ा बताया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement