मुरादाबाद महानगर के जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे चौधरी भूपेंद्र सिंह, समापन सत्र में पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

मुरादाबाद महानगर के जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे चौधरी भूपेंद्र सिंह, समापन सत्र में पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Date : 23-May-2026

 मुरादाबाद, 22 मई । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को मुरादाबाद में दिल्ली रोड बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में प्रारंभ होगा। जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह करेंगे। वहीं रविवार को प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौजूद रहेंगे।

भाजपा मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि मुरादाबाद महानगर के जिला प्रशिक्षण वर्ग में दो दिन में कुल 11 सत्र विभिन्न विषयों पर संपन्न होंगे। इन सत्रों को मुख्य अतिथि/वक्ता के रूप में क्षेत्र व प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार में मंत्री संबोधित करेंगे। गिरीश भंडूला ने बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे वहीं रविवार को शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समापन सत्र को संबोधित करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement