इतिहास के पन्नों में 26 मई : जब अंतरिक्ष में भारत ने बढ़ाया अपना मजबूत कदम | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

इतिहास के पन्नों में 26 मई : जब अंतरिक्ष में भारत ने बढ़ाया अपना मजबूत कदम

Date : 25-May-2026

 देश और दुनिया के इतिहास में 26 मई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की गवाह रही है, लेकिन भारत के लिए यह दिन अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक खास उपलब्धि के रूप में याद किया जाता है। यह वह दौर था जब अंतरिक्ष तकनीक पर अमेरिका और रूस जैसे देशों का दबदबा माना जाता था और भारत अभी अपनी क्षमता को स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा था।

26 मई 1999 को भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में अपनी बढ़ती ताकत का एक महत्वपूर्ण उदाहरण पेश किया। इस दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक साथ भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया। यह उपलब्धि केवल तकनीकी सफलता नहीं थी, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीयता और क्षमता का भी प्रमाण बनी।

इस मिशन ने यह साबित किया कि भारत सिर्फ अपने उपग्रहों के प्रक्षेपण तक सीमित नहीं है, बल्कि वह दूसरे देशों के लिए भी भरोसेमंद अंतरिक्ष साझेदार बन सकता है। अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की यह सफलता आने वाले वर्षों में कई बड़ी उपलब्धियों की नींव साबित हुई।

इसके बाद इसरो ने लगातार नए रिकॉर्ड बनाए। दूरसंचार, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में भारत की अंतरिक्ष तकनीक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आगे चलकर चंद्र मिशन और मंगल मिशन जैसी परियोजनाओं ने भी दुनिया का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया।

आज भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में दुनिया की प्रमुख शक्तियों में शामिल है। 26 मई की यह उपलब्धि उस लंबी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव थी, जिसने भारत को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1739 - एक समय अफगानिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ने ईरान के नादिर शाह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे यह भारतीय साम्राज्य से अलग हो गया।

1822 - नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत।

1926 - लेबनान ने संविधान अपनाया।

1957 - बम्बई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई।

1969 - अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।

1973 - बहरीन ने संविधान अपनाया।

1983 - जापान में आए 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत।

1987 - श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।

1991 - थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत।

1999 - इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

1999 - सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनायाा

2000 - हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जायेंगे।

2002 - चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।

2006 - विज्ञान जगत में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।

2007 - भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।

2008 - भारतीय स्टेट बैंक ने फसल ऋण बीमा को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया।

2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।

2008 - मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उत रा।

2008 - नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया।

2008 - कान फिल्म महोत्सव में फ्रांसीसी फिल्म 'द क्लास एंतरे लेसमुर्स' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का 'पाल्मे डी केयर' पुरस्कार प्रदान किया गया।

2010 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृत संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।

2014 - नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

जन्म

1906 - रामकिंकर बैज - भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार।

1912 - छगनराज चौपासनी वाला - प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।

1940 - सरताज सिंह - 'भारतीय जनता पार्टी' (भाजपा) के नेता।

1945 - विलासराव देशमुख - भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।

1946 - अरुणा रॉय - भारत की उन महिलाओं में से एक, जो बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं।

1983 - सुशील कुमार पहलवान - 'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में भारत के लिए 'कांस्य पदक' जीता।

1937 - मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) - दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।

निधन

1934 - चम्पक रमन पिल्लई - भारतीय राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी थे।

1986 - श्रीकांत वर्मा - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।

2017 - के. पी. एस. गिल - पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- राष्ट्रीय धातु दिवस।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement