प्रधानमंत्री मोदी ने फालता की जीत पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

प्रधानमंत्री मोदी ने फालता की जीत पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Date : 25-May-2026

 नई दिल्ली, 25 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रिकार्ड जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत और गंडागर्दी की हार है। उन्होंने इस जीत के लिए पश्चिम बंगाल के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देररात एक्स पर लिखा, '' फालता के लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। लोकतंत्र की जीत हुई है और डराने-धमकाने वाली ताकतों की हार। रिकार्ड अंतर से जीत हासिल करने के लिए श्री देबांग्शु पांडा जी को बधाई। यह पश्चिम बंगाल की जनता का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास दर्शाता है। लोग पश्चिम बंगाल सरकार के हर क्षेत्र में किए जा रहे बेहतरीन कामों को देख रहे हैं और इसीलिए उन्होंने हमें अपना और आशीर्वाद देने का फैसला किया है।''

उन्होंने दूसरी पोस्ट पर लिखा, '' पश्चिम बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके शानदार काम के लिए मेरी बधाई। आने वाले समय में भी हम पश्चिम बंगाल की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे। फालता की जीत पश्चिम बंगाल की जनता के भाजपा में अटूट विश्वास का प्रमाण है। पश्चिम बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके असाधारण प्रयासों के लिए मेरी बधाई।''


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement