पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

Date : 25-May-2026

 नई दिल्ली, 25 मई। पेट्रो ईंधन की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। दो हफ्ते से भी कम समय में ऐसा चौथी बार हुआ है। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

प्रमुख तेल कंपनियों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में कोलकाता में पेट्रोल 113.51, मुंबई में 111.21, नोएडा में 101.9 रुपये, बेंगलुरु में 110.6 रुपये, भूवनेश्वर में 108.8 रुपये, चंडीगढ़ में 101.5 रुपये, जयपुर में 113.4 रुपये, लखनऊ में 101.9 रुपये और पटना में 113.5 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पिछले 10 दिन में यह चौथी बार है, जब कीमतें बढ़ाई गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 87 से 91 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी। कोलकाता में डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर हो गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement