अब सीएनजी की कीमत बढ़ी, दिल्ली में हुई प्रति किलोग्राम 83.09 रुपये | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

अब सीएनजी की कीमत बढ़ी, दिल्ली में हुई प्रति किलोग्राम 83.09 रुपये

Date : 26-May-2026

 नई दिल्ली, 26 मई । पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के ठीक एक दिन बाद आज सीएनजी की कीमत में इजाफा किया गया है। आज से सीएनजी की दर 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गई है। 15 मई के बाद यह चौथी बढ़ोतरी है। इस बदलाव से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

इससे पहले सीएनजी की कीमत में 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपया, और 23 मई को 1 रुपया की बढ़ोतरी की गई थई। इसका असर सबसे अधिक दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल सकता है। यहां ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन और प्राइवेट कारों में सीएनजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि से परिवहन लागत और घरेलू बजट पर दबाव बढ़ने की आशंका है

यह वृद्धि मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण देखने को मिल रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों का आवागमन प्रभावित है। मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच करीब 12 हफ्ते से टकराव जारी है। इस कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। कल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल के बाद इस साल पहली बार कीमतें 100 रुपये के पार चली गईं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement