मौसम विभाग का छत्तीसगढ़ में आज मौसम बदलने की चेतावनी | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

मौसम विभाग का छत्तीसगढ़ में आज मौसम बदलने की चेतावनी

Date : 26-May-2026

 रायपुर, 26 मई । मौसम विभाग ने आज के लिए छत्तीसगढ़ में दोहरा अलर्ट जारी किया है, जिसमें एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप है और दूसरी तरफ अचानक मौसम बदलने की चेतावनी दी गई है। छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में अगले 3 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है ।

मौसम विभाग ने बताया है कि 26 से 28 मई तक राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में लू का सबसे ज्यादा असर रहेगा। इसी बीच आंधी-बारिश की भी संभावना जताई है। नौतपा के प्रभाव के कारण अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44°C से 47°C के बीच रहने का अनुमान है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जैसे जिले विशेष रूप से लू की चपेट में हैं। लू के साथ-साथ मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़/हवाएं चलने की चेतावनी दी है।मेघगर्जन और बिजली: राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बहुत हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। रायपुर में पारा 45.7°C तक पहुंच चुका है, जो इस सीजन के सबसे गर्म दिनों में से एक है।राजनांदगांव जिला 46.5°C तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, सरगुजा संभाग के अंबिकापुर शहर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement