ओडिशा राज्यसभा सीट के उपचुनाव की घोषणा, 18 जून को मतदान | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

ओडिशा राज्यसभा सीट के उपचुनाव की घोषणा, 18 जून को मतदान

Date : 27-May-2026

 भुवनेश्वर, 27 मई। निर्वाचन आयोग ने ओडिशा से राज्यसभा की रिक्त सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। यह सीट सांसद देबाशीष सामंतराय के 25 मई को दिए गए इस्तीफे के बाद खाली हुई है। उनका कार्यकाल 3 अप्रैल 2030 तक निर्धारित था।

चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव की प्रक्रिया 1 जून 2026 को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून होगी, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

मतदान 18 जून 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी और पूरी चुनावी प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी होगी ।

आयोग ने निर्देश दिया है कि मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए एकीकृत बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। आयोग ने कहा कि उपचुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement