कोलकाता में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

कोलकाता में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन

Date : 27-May-2026

 नई दिल्ली, 27 मई । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम इस वर्ष 21 जून को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है।

प्रतापराव जाधव ने पत्रकारों से कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा और समग्र स्वास्थ्य का आधार है। इस वर्ष की थीम बढ़ती उम्र में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में योग की महत्ता को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि खजुराहो अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के कारण योग एवं वेलनेस के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित होने की क्षमता रखता है।

मंत्री ने बताया कि “योग 365” अभियान के तहत चलाए गए 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में अब तक दो लाख से अधिक लोग भाग लेकर “योग मित्र” प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग आज वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है और लगभग 190 देशों में इसका अभ्यास किया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement