पंचायत चुनाव : कांगड़ा में एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

पंचायत चुनाव : कांगड़ा में एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान

Date : 28-May-2026

 धर्मशाला, 28 मई । ग्रामीण संसद यानि पंचायती राज के लिए हो रहे चुनावों के दूसरे चरण में भी कांगड़ा जिला में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर तक रफ्तार पकड़ चुका है। दोपहर एक बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है जिसमें महिलाओं का उत्साह अधिक देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि वीरवार को कांगड़ा जिला में 15 उपमंडलों की 282 पंचायतों में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है।

इससे पूर्व बीते 26 मई को जिला में पहले चरण के मतदान में 287 पंचायतों के मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर लिया है। उस दौरान भी जिला में मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया तथा जिला में कुल 75.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। विशेष रूप से महिला मतदाताओं की भागीदारी इस चुनाव का सबसे बड़ा आकर्षण रही, जिन्होंने 81 प्रतिशत से अधिक मतदान कर लोकतंत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी।

नूरपुर में 105 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान

नूरपुर में 105 वर्षीय बाबू राम ने लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभाने के लिए उम्र को भी पीछे छोड़ दिया। विकास खंड नूरपुर की पंजहड़ा पंचायत के वार्ड 3 के मतदाता बाबू राम को कुर्सी पर बिठाकर मतदान केंद्र पंहुचाया। उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया जो सभी के लिए प्रेरणा बन गए। इसी तरह युवाओं सहित महिलाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement