Quote :

एक लक्ष्य पर पहुंचना दूसरे लक्ष्य की ओर प्रस्थान बिंदु है - जॉन डूई

Travel & Culture

नर्मदा नदी के तट पर बसा पर्यटक आकर्षक केंद्र- जहाज महल

Date : 08-Dec-2023

 जहाज महल मांडू, मध्यप्रदेश के धार जिले में मांडव क्षेत्र में स्थित एक ऐतिहासिक किला हैं। जहाज महल मंडाव का एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है इसलिए इसे मंडाव का किला और मांडू महल के नाम से भी जाना जाता है। मांडू महल बाज बहादुर और रानी रूपमती के अमर प्रेम का प्रतीक है। मांडू का किला एक जहाज के आकार का हैं जोकि प्राचीन समय में मानव द्वारा बनाए गए दो तालाबो के बीच में निर्मित किया गया है। जहाज महल कोहिडोला महलकी पहचान इसकी टेडी दीवारों के कारण मिली हैं। मांडू के किले की आकर्षित संरचना और ऐतिहासिक महत्व पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं जबकि नर्मदा नदी के तट पर बसे होने की वजह से इसका आकर्षण और अधिक बढ़ जाता हैं।

मंडाव शहर का प्राचीन नाम मांडवगढ़ था जोकि दुनिया का सबसे बड़े किलों का शहर के नाम से जाना जाता था। दुनिया भर से हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहाँ मांडू जहाज महल घूमने के लिए आते हैं। मांडू में रानी रूपमती महल, हिंडौला महल, होशंगशाह का मकबरा आदि प्रमुख आकर्षण हैं। 

मांडू महल की संरचना तालाब में तैरते हुए जहाज की तरह प्रतीत होती हैं। मांडू का किला तालाब के बीच में बनी हुई एक आकर्षित संरचना हैं। जहाजनुमा 100 मीटर लम्बी संरचना को दूर से देखने पर यह पानी में खड़े हुए एक विराट (विशाल) जहाज की भाती दिखाई देता है। मांडू की खूबसूरत संरचना देखते ही बनती है। मांडू शहर में प्रवेश करने के लिए 12 दरवाजे है जोकि 45 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले हुए है। उनमे से जो मुख्य दरवाजा है। इसके मुख्य दरवाजे दिल्ली दरवाजा के नाम से जाना जाता है और अन्य दरवाजे रामगोपाल दरवाजा, जहांगीर दरवाजा और तारापुर दरवाजा कहलाता है। ऐसा कहा जाता है की ये दरवाजे घुमावदार मोड़ पर स्थित है इसलिए यहाँ आते ही हाथियों की गति धीमी हो जाती थी। इन दरवाजो का निर्माण सन 1405 से सन 1407 के दौरान करबाया गया था।

जहाज़ महल पर्यटकों के लिए सुबह 6 बजे से शाम के 7 बजे तक खुला रहता है। अगर आप जहाज़ महल मांडू अच्छे से घूमना चाहते है तो कम से कम 2 घंटे का समय आपके पास होना बहुत जरुरी है।

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement