भारत का मिनी थाईलैंड हिमाचल प्रदेश में मौजूद है| हिमाचल प्रदेश के जीभी को भारत का मिनी थाईलैंड कहा जाता है | इस मिनी थाईलैंड को जीभी का एक छिपा हुआ रत्न कहा जाता है जो समृद्ध वन क्षेत्र के अंदर स्थित है | मिनी थाईलैंड इस जगह का पर्यटक नाम है, हालांकि स्थानीय लोग इस जगह को कुली कटंडी और वीर की आर कहते हैं |
अगर आप जीभी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस मिनी थाइलैंड को भी जरूर देखकर आइये | सैलानियों के लिए यहां बहुत कुछ खास है जिस वजह से सालभर सैलानी जीभी जाना पसंद करते हैं | यहां आप झरने, नदी, तालाब और कई मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं | प्रकृति को करीब से देखना हो तो जीभी से बढ़िया कोई जगह नहीं है | यहां आप कैंपिंग, हाइकिंग, फिशिंग, बर्ड वाचिंग का मजा ले सकते हैं | इसके आलावा जिभी में आप स्वादिष्ट खाने का भी लुफ्त उठा सकते हैं | यह शांत और सुकून भरी जगह प्रकृति और पहाड़ प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है |
अगर आप भी जीभी जाने का प्लान करें तो इसके लिए सबसे पास का एयरपोर्ट लगभग 51 किलोमीटर दूर कुल्लू का भुंतर एयरपोर्ट है | इसके अलावा बैजनाथ रेलवे स्टेशन यहां सबसे नजदीकी है | यहां के लिए आपको छोटी लाइन पर पठानकोट से ट्रेन मिल सकती है. इसके अलावा ये जगह सड़क मार्ग से शिमला, पठानकोट, चंडीगढ़ जुड़ी हुई है |