अटलजी को कहा जाता है छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माता | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Editor's Choice

अटलजी को कहा जाता है छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माता

Date : 30-Nov-2023

 छत्तीसगढ़ के पुरुखों ने अपने राज्य का सपना देखा था,इसके लिये संघर्ष भी किया और पूर्व पीएम अटलजी के समय यह सपना साकार हुआ।पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का छत्तीसगढ़ से गहरा लगाव था।उनके शासनकाल में ही 1 नवंबर 2000 को छग का निर्माण हुआ,राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ के रूप में 26वां राज्य जुड़ा।इसी कारण उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माता भी कहा जाता है।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने 1990 से ही तय कर लिया था कि छत्तीसगढ़ को एक राज्य बनाना है,वे यहां की आदिवासी संस्कृति और वन संपदा से बेहद लगाव रखते थे। इसी कारण मप्र से अलग छत्तीसगढ़ राज्य के सपने को उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री साकार किया और 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ।

छत्तीसगढ़ मांग की कहानी…

पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाने की मांग केंद्र में हमारे पुरुखोँ ने संघर्ष किया,आचार्य नरेंद्र दुबे ने 1965 में ‘छत्तीसगढ़ समाज’ की स्थापना की. 1967 में डॉ. खूबचंद बघेल ने ‘छत्तीसगढ़ी भ्रातृ संघ’ बनाकर मांग को नयी जान दी।इसके बाद चंदूलाल चंद्राकर ने सर्वदलीय मंच के जरिए मांग को बुलंद किया, लेकिन उनकी मौत के बाद मंच बिखर गया। संत कवि पवन दीवान ने तो पृथक छत्तीसगढ़ पार्टी के नाम पर चुनाव भी लड़ा तथा छ्ग के निर्माण के लिये संघर्ष भी किया,इसके बाद विद्या चरण शुक्ल इस आंदोलन में कूद पड़े।इधर दाऊ आनंद अग्रवाल ने तो छत्तीसगढ़ निर्माण के लिये रायपुर से दिल्ली तक अखंड धरना भी दिया, छत्तीसगढ़ी समाज के भी लम्बे संघर्ष की भी चर्चा जरुरी है।(सभी संघर्ष करने वालों का उल्लेख संभव नहीं है)

चुनावी सभा में 11 सांसद की शर्त…

विद्याचरण शुक्ल के राज्य संघर्ष मोर्चा की गूंज दिल्ली तक जाने लगी।इसी दौरान साल 1998-99 के चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता अटल बिहारी वाजपेयी रायपुर पहुंचे।इस दौरान उन्होंने रायपुर की ऐतिहासिक सप्रेशाला मैदान में जनता को संबोधित किया और छत्तीसगढ़ राज्य का वादा किया।बस शर्त उन्होंने इतनी रखी की उन्हें भाजपा में छत्तीसगढ़ से सभी 11 सांसद चाहिए? हालांकि चुनाव परिणामों में भाजपा को केवल 8 सीटें ही मिली,लेकिन केंद्र में अटलजी की सरकार बन गई।सरकार बनने के साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने वादे पर अमल करना शुरू कर दिया। 25 जुलाई 2000 को मध्यप्रदेश राज्य पुनर्निर्माण विधेयक- 2000 लोकसभा में पेश हुआ। इसके बाद 31 जुलाई 2000 को लोकसभा में और 9 अगस्त को राज्य सभा में छ्ग राज्य निर्माण पर मुहर लग गई। 25 अगस्त को राष्ट्रपति ने इसे मंजूरी दे दी।4 सिंतबर 2000 को राजपत्र में प्रकाशन के बाद 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया और अटल प्रतिज्ञा पूरी हुई।

जनता ने दिया था रिटर्न गिफ्ट

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद अटल बिहारी वाजपेयी नवंबर 2003 में सबसे पहलेअंबिकापुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी पीजी कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था।इसमें रिकॉर्ड 1 लाख से अधिक लोग पहुंचे।यहां चुनावी परिणामों में पहली बार ऐसा हुआ था कि कांग्रेस के वर्चस्व वाली सरगुजा जिले के 8 विधानसभा में से 7 सीटों जनता ने भाजपा को जीत दिलाते हुए अटलजी को रिटर्न गिफ्ट दिया।प्रदेश में भाजपा ने 50 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य में सरकार भी बनाई थी।तीन बार डॉ रमन के नेतृत्व में भाजपा की सरकार भी बनी थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement