प्याज के सेवन से है शरीर को बेहद फायदे | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Health & Food

प्याज के सेवन से है शरीर को बेहद फायदे

Date : 27-Jul-2023

 आप प्याज क्यों खाते हैं? खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए या फिर सेहत के लिए। तो, आप सभी के अपने-अपने अलग कारण हो सकते हैं। लेकिन, आज हम प्याज के उन फायदों के बारे में बात करेंगे जो कि इनमें मिलने वाले विटामिन से जुड़े हुए हैं। तो, आज सबसे पहले जानते हैं प्याज में कौन से विटामिन मिलते हैं और फिर जानेंगे शरीर के लिए इनकी क्या भूमिका है।

विटामिन K
एक मध्यम साइज के प्याज में 36% विटामिन K होता है। विटामिन K फैट में घुलनशील विटामिन है जो दो रूपों में आता है। मुख्य प्रकार को फाइलोक्विनोन (phylloquinone) कहा जाता है। दूसरे को मेनाक्विनोन (menaquinones)। ये दोनों शरीर की हीलिंग को आसान बनाते हैं। ये ब्लड क्लॉटिंग को रोकते हैं और शरीर को कई समस्याओं से बचाते है। इसलिए, आपको अपने शरीर में खून से जुड़ी समस्याओं से बचना है तो विटामिन K से भरपूर प्याज खाएं।

विटामिन B6
प्याज में विटामिन बी6 भी होता है। ये विटामिन बी-6 (pyridoxine)  मस्तिष्क के सामान्य विकास और तंत्रिका तंत्र और इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। ये विटामिन दिमाग के काम काज को बेहतर बनाता है और फिर इसके रिफ्लेक्स एक्शन को तेज करता है। इसके अलावा ये आपको कई मौसमी समस्याओं से भी बचाता है।

विटामिन  A
विटामिन ए की आपके शरीर में कई प्रकार की भूमिका है। विटामिन ए पहले तो आपके आंखों को स्वस्थ (onion benefits for eyes) रखती है। दूसरा, प्याज में मौजूद सल्फर आंख के लेंस के स्वास्थ्य में सुधार करता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। यह ग्लूटाथियोन नामक प्रोटीन के अधिक उत्पादन को उत्तेजित करता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और ग्लूकोमा, मैक्यूलर डीजेनरेशन और मोतियाबिंद के जोखिम को कम करता है।

तो, इन 3 कारणों से आपको प्याज जरूर खाना चाहिए। ये आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकते हैं। साथ ही इन्हें खाने से आपका दिल, पेट और लिवर सब हेल्दी रहते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement