डेंगू के मरीज तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने क्या करें? | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Health & Food

डेंगू के मरीज तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने क्या करें?

Date : 26-Aug-2023

 डेंगू के शुरुआती लक्षण वायरल बुखार जैसे होते हैं लेकिन बाद में समस्या गंभीर होने लगती है। डेंगू होने पर सबसे ज्यादा समस्या प्लेटलेट्स काउंट के कम होने की होती है। डेंगू के मरीज के प्लेटलेट्स तेजी से कम होते हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने वाले हैं जिन्हें खाने से शरीर में प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ेगा।

तुरंत प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए क्या करें?

पपीते के पत्ते

डेंगू के मरीजों के शरीर में प्लेटलेट बढ़ाने के लिए पपीते के पत्ते कारगर साबित होते हैं। पपीते के पत्तों में ऐसे एंजाइम होते हैं जो शरीर में जाकर प्लेटलेट काउंट को बढ़ाते हैं। इसके लिए आप पपीते के पत्तों को धोएं और फिर मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इन्हें छानकर रस अलग कर लें। पपीते के पत्तों का रस कड़वा होता है लेकिन इससे प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं।

गिलोय
आयुर्वेद में गिलोय से कई बीमारियों का इलाज संभव है, डेंगू की समस्या में भी गिलोय का सेवन फायदेमंद साबित होता है। प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए आप गिलोय को पानी में उबालकर पी सकते हैं, इसके अलावा बाजार में गिलोट की टेबलेट भी मिलती हैं। गिलोय के सेवन से प्लेटलेट्स जल्दी बढ़ते हैं।

व्हीटग्रास
व्हीटग्रास की गिनती सुपरफूड्स में होती है, इसमें अमीनो एसिड, विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा होती है। शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए भी आप व्हीटग्रास का सेवन कर सकते हैं। घर में आप व्हीटग्रास का जूस बना सकते हैं या फिर इसके पाउडर को पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।

आंवला
विटामिन सी से भरपूर आंवला भी शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार साबित होता है। आंवला के सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। आप आंवला का जूस पी सकते हैं या फिर इसके पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं। आंवले को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

(ये लेख सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement