भुना चना शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। भुने हुए चने में प्रोटीन के अलावा फाइबर और कई तरह को पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसे हेल्दी सुपरफूड माना जाता है। रोस्टेड चना खाने से वजन तेजी से कम हो सकता है। इससे कई और फायदे भी होते हैं।
भुना चना डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स और इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होता है।
हावर्ड यूनिवर्सिटी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, भुने चने या नॉर्मल चलने के सेवन से दिमाग तेजी से काम करता है। इससे ब्रेन पावर बूस्ट होती है। इसमें मौजूद ल्यूटिन और दूसरे फाइटोन्यूट्रिएंट्स दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।