Quote :

"जो प्रयास करेंगे उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है" - अज्ञात

Health & Food

दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद

Date : 29-May-2023

 दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दही के रखने और सेवन करने का सही तरीका आपको डबल फायदे दे सकता है।दही स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी है और दही का सेवन भारत के लगभग हर घर में किया जाता है। हालांकि सर्दियों के मौसम में कुछ लोग दही खाना छोड़ देते हैं। जबकि मौसम बदलने के साथ ही न केवल दही, बल्कि दही से बनने वाले व्यंजन भी प्रतिदिन के आहार में जुड़ने लगते हैं। अगर आपने भी आजकल दही खाना शुरू कर दिया है, तो हम उन जरूरी तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं

दही के फायदे 

ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता :दही में मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम हाई ब्लड प्रेशर को कम करते है। दही हाइपरटेंशन को कम करती है और कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित करती है। हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए आपको दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

इम्यूनिटी बढ़ाता है दही : दही के सेवन से इम्युनिटी को बढ़ाया जा सकता है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है और यह एक प्रोबायोटिक भी है। दही के अच्छे बैक्टीरिया गट हेल्थ के लिए काफी अच्छे है और संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों को भी शरीर से दूर रखते है।

रिंकल को भी कम करता है : एजिंग से साथ फाइनलाइन और रिंकल जैसी समस्या बहुत आम है। लेकिन कई लोगों में यह समस्या काफी पहले आनी शुरू हो जाती है। दही का इस्तेमाल स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाता है। जिस वजह से स्किन की मांसपेशियां टाइट होती है, फाइनलाइन और रिंकल को कम करती है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement