सेहत का खजाना है पुदीने | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Health & Food

सेहत का खजाना है पुदीने

Date : 14-Jun-2023

 ताजा पुदीना डाइजेशन को भी इंप्रूव करता है।  पुदीने में फायटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं।  इसमें मौजूद मेंथोल बाइल सॉल्ट और एसिड को एक्टिवेट करता है।  जिससे डाइजेशन का काम आसान हो जाता है।


एक्ने से छुटकारा
मिंट में सैलसलिक एसिड भी होता है।  ये एसिड एक्ने और पिंपल्स को काबू करता है।  जिसकी वजह से स्किन अंदर से हेल्दी होना शुरू हो जाती है।

पीरियड्स में राहत
पीरियड्स के दौरान पेट फूला फूला लगता है तो मिंट लीफ उसमें भी राहत देती हैं।  पुदीने के एंटी इनफ्लेमेटरी गुण पेट को फूलने से रोकते हैं और पीरियड्स में राहत देते हैं।

 दूसरी चटनियों के फायदे
अगर आप पुदीने के अलावा कोई और चटनी भी खाते हैं तो भी वो फायदेमंद है।
आंवला, नींबू, केरी से बनी चटनी विटामिन सी का रिच सोर्स होती है।  जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देकर रोगों को दूर रखती है।
पुदीने की चटनी से हार्टबर्न की समस्या में भी आराम मिलता है।  किसी भी किस्म की चटनी में डलने वाला हरा धनिया या नेचुरल हरे खाद्या पदार्थ मुंह की दुर्गंध भी दूर करते हैं।
चटनी की वजह से शरीर का इलेक्ट्रॉलाइटिक बैलेंस भी काफी हद तक संतुलित होता है क्योंकि एक चटनी में काला नमक, जीरा जैसी  चीजें भी एड की जाती हैं।  जिनका बीपी कम  रहता है, उन लोगों के लिए ये चीजें फायदेमंद होती हैं।

 

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement