पेट की सेहत के लिए फाइबर बेहद जरूरी है | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Health & Food

पेट की सेहत के लिए फाइबर बेहद जरूरी है

Date : 03-Aug-2023

 पेट की सेहत के लिए फाइबर बेहद जरूरी है। दरअसल, फाइबर न सिर्फ आपके मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है बल्कि, ये आंतों के काम काज को तेज करता है। फाइबर का काम है पेट और आंतों पर एक प्रेशर क्रिएट करके इनके काम काज को बेहतर बनाना। इसके अलावा ये मल में थोक जोड़कर के इसे मुलायम बनाने और कब्ज की स्थिति से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर में फाइबर की कमी मोटापा, हाई फैट और ब्लॉकेज जैसी समस्याओं का कारण हो सकता है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि आप हाई फाइबर वाली सब्जियों का सेवन करें। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।



ब्रोकली
ब्रोकली में सबसे ज्यादा फाइबर होता है। इसका सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये आपकी आंत और पेट के कामकाज को बेहतर बनाता है और फिर शरीर में फैट मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इसके अलावा ब्रोकली का सेवन हाई बीपी के मरीजों के लिए अच्छा है। ये पोटैशियम, कैल्शियम और मैगनेशियम से भरपूर है जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी  रखता है और बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है।

गाजर
गाजर, आपके पेट के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसका सेवन कब्ज की और बवासीर की स्थिति से बचाता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है। गाजर खाने से मल त्याग में आसानी होती है और इसके विटामिन जैसे कुछ खास कैरोटिनॉइड आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है।

शकरकंद
शकरकंद में सबसे ज्यादा फाइबर और रफेज होता है जो कि आतों की गति को तेज करता है। ये पेट के कामकाज को बेहतर बनाता है और फिर बवासीर और कब्ज की स्थिति से बचाता है। आप इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं या फिर इसे उबालकर इसका चोखा तैयार करके खा सकते हैं।

जिमीकंद
जिमीकंद का सेवन, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये आपके पाचन गतिविधियों को तेज करता है और फिर बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है। इसके अलावा जिमीकंद उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं या उन्हें पाइल्स की दिक्कत होती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको जिमीकंद का सेवन  करना चाहिए।

(ये लेख सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)


 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement