फूड पॉइजनिंग का खतरा? | The Voice TV

Quote :

कृतज्ञता एक ऐसा फूल है जो महान आत्माओं में खिलता है - पोप फ्रांसिस

Health & Food

फूड पॉइजनिंग का खतरा?

Date : 16-Aug-2023

 बारिश में फूड पॉइजनिंग आपको कई बार हो सकती है। दरअसल, इस मौसम में हमारा हाजमा तो कमजोर होता ही है, साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। लेकिन, ये ऐसी स्थिति है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दरअसल, इस मौसम में कई ऐसे कारण हैं जो कि फूड पॉइजनिंग की वजह बन सकते हैं और आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में विस्तार से। इन कारणों से बारिश में ज्यादा हो सकती है फूड पॉइजनिंग:

बासी खाने की वजह से

फूड पॉइजनिंग, बासी खाने की वजह से हो सकती है। दरअसल, इस मौसम में सुबह या रात का रखा खाना भी आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। उमस की वजह से इस समय कोई भी खाना जल्दी खराब हो जाता है या आम भाषा में कहें खट्टा हो जाता है। असल में ये फर्मेंटेशन का प्रोसेस है जो कि फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है।

बाहर का खाना

बारिश में बाहर का खाना आपके लिए जहर हो सकता है। ये आपको कभी भी बीमार कर सकता है। चाहे पानी पुरी का पानी हो या कोई आलू की सब्जी। बारिश में फूड पॉइजनिंग की समस्या आपको कभी भी हो सकती है। इसके अलावा चाइनीस फूड का सेवन भी फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है।

दूषित पानी

दूषित पानी, बारिश में आसानी से फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। चाहे ये पानी आपके घर का हो या फिर ये सप्लाई से आए, ये आपको गंभीर रूप से बीमार करता है। क्योंकि इस मौसम में फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है जिसकी वजह से आप इस समस्या के शिकार हो सकते हैं।

खराब सब्जियों और फलों के कारण

खराब सब्जियों और फलों के कारण आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। दरअसल, इस मौसम में कच्चे फलों और सब्जियों का ज्यादा सेवन, आपके पेट में इंफेक्शन पैदा करता है। इससे आपक गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। जैसे कि बुखार, सिर दर्द, दस्त और कमजोरी।

(ये लेख सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement