नेपाल की प्रधानमंत्री कार्की ने दिल्ली में विस्फोट पर गहरा दुख व्यक्त किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल की प्रधानमंत्री कार्की ने दिल्ली में विस्फोट पर गहरा दुख व्यक्त किया

Date : 11-Nov-2025

काठमांडू, 11 नवंबर । नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने भारत की राजधानी नई दिल्ली में सोमवार शाम हुए विस्फोट की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त की है।

उन्होंने आज सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा —“कल शाम हुए दुखद दिल्ली विस्फोट से मैं स्तब्ध और मर्माहत हूँ।” प्रधानमंत्री कार्की ने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने भारत के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में नेपाल भारत के साथ खड़ा है।

सोमवार को दिल्ली के लाल किला के पास स्थित मेट्रो स्टेशन के नजदीक चल रही एक कार में विस्फोट हुआ था। इस धमाके में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement