भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों तक मध्य भारत, पश्चिमी तट और घाट क्षेत्रों में मानसून की गतिविधि तेज़ बनी रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, आज जिन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, उनमें शामिल हैं:
-
उत्तराखंड
-
पूर्वी मध्य प्रदेश
-
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम
-
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय
-
सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र
-
कोंकण और गोवा
-
मध्य महाराष्ट्र
-
तटीय एवं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक
मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन और लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाने की अपील की है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जलभराव या भूस्खलन की आशंका हो सकती है।