भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर ट्रंप और मोदी आशावादी, द्विपक्षीय संबंधों को बताया "विशेष" | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर ट्रंप और मोदी आशावादी, द्विपक्षीय संबंधों को बताया "विशेष"

Date : 10-Sep-2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए संवाद जारी रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि दोनों देशों के बीच वार्ता सकारात्मक नतीजों तक पहुंचेगी।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि वे आगामी हफ्तों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना "बहुत अच्छा मित्र" बताया और उम्मीद जताई कि बातचीत के सफल निष्कर्ष में कोई कठिनाई नहीं आएगी।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में अमेरिका ने कुछ भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है और रूस से तेल खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी लगाया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को "बहुत ही विशेष" करार दिया था और यह भी कहा था कि वे और प्रधानमंत्री मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के रिश्तों को लेकर "कोई चिंता की बात नहीं है"।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप के सकारात्मक बयान का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं की सराहना करते हुए भारत-अमेरिका संबंधों को "व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी" की दिशा में अग्रसर बताया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement