दिल्ली हाई काेर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली हाई काेर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

Date : 12-Sep-2025

नई दिल्ली, 12 सितंबर । दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार दोपहर काे ई-मेल के जरिये बम की धमकी मिली है। इसके बाद उच्च न्यायालय परिसर को खाली कराया जा रहा है।

हाई कोर्ट परिसर में तीन बम रखे होने की धमकी का ई-मेल मिलने के बाद अफरा-तफरी मा गई और दोपहर 2 बजे तक अदालत परिसर खाली कराने का आदेश दे दिया गया। इसके बाद न्यायाधीश अपने-अपने कोर्ट छोड़कर उठने लगे। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर बम निरोधक दस्ते, स्पेशल सेल और दिल्ली पुलिस की कई यूनिट तैनात की गईं हैं। कोर्ट के बाहर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया है। सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement