प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना हुए हैं। प्रधानमंत्री आज जोहान्सबर्ग पहुँचेंगे, जहाँ वे जी-20 नेताओं की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह प्रधानमंत्री मोदी की दक्षिण अफ्रीका की चौथी आधिकारिक यात्रा होगी। इससे पहले वे 2016 में द्विपक्षीय यात्रा पर गए थे, जबकि 2018 और 2023 में वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलनों में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुँचे थे।
जोहान्सबर्ग से हमारे संवाददाता के अनुसार, इस वर्ष का जी-20 शिखर सम्मेलन लगातार चौथी बार वैश्विक दक्षिण के किसी देश में आयोजित हो रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर उभरते देशों की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
