बांग्लादेश की मछली पकड़ने वाली नाव को भारतीय जल सीमा क्षेत्र में कोस्ट गार्ड ने पकड़ा, 28 शिकारियों को भी दबोचा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बांग्लादेश की मछली पकड़ने वाली नाव को भारतीय जल सीमा क्षेत्र में कोस्ट गार्ड ने पकड़ा, 28 शिकारियों को भी दबोचा

Date : 21-Nov-2025

कोलकाता, 21 नवंबर । भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) ने बंगाल की उत्तरी खाड़ी में भारत के विशिष्ट आर्थिक जल क्षेत्र में अवैध रूप से घुसी बांग्लादेश की मछली पकड़ने वाली एक नाव को पकड़ा है। इस दौरान इस नाव पर सवार 28 लोगों को हिरासत में लिया गया।

कोस्ट गार्ड ने शुक्रवार को बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा की निगरानी के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के पोत ने एक संदिग्ध नाव को भारतीय जलक्षेत्र में देखा। रोकने पर यह नाव बांग्लादेश का मछली पकड़ने वाला पोत निकला। यह नाव मरीन जोन्स ऑफ इंडिया एक्ट 1981 का उल्लंघन करते मिली। भारतीय तटरक्षक बल की टीम ने नाव की तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए 28 में से कोई भी चालक दल सदस्य भारत के समुद्री क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए आवश्यक अनुमति पत्र नहीं रखता था। नाव पर मौजूद जाल और पकड़ी गई मछलियां प्रतिबंधित क्षेत्र में सक्रिय मछली पकड़ने की पुष्टि करती हैं। पोत को नमखाना फिशिंग हार्बर लाकर समुद्री पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह एक सप्ताह में चौथी बड़ी कार्रवाई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement