असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष ने याद किये उनके योगदान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष ने याद किये उनके योगदान

Date : 23-Nov-2025

नई दिल्ली, 23 नवंबर। असम के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तरुण गोगोई की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें असम में उग्रवाद को नियंत्रित करने, सौहार्द स्थापित करने वाला नेता बताया।

खरगे ने कहा कि तरुण गोगोई की निर्णायक भूमिका ने असम में उग्रवाद को नियंत्रित करने, सौहार्द स्थापित करने और राज्य में शांति व प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

तरुण गोगोई (1936-2020) असम के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे। जोरहाट के ताई-आहोम परिवार में जन्मे गोगोई 1971 से 1985 तक पांच बार लोकसभा सदस्य चुने गए और इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी सरकारों में केंद्रीय मंत्री भी रहे। उन्हें मरणोपरांत 2021 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement