राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में उन्होंने कहा कि धर्म, न्याय और अटलता के मार्ग पर चलने का गुरु तेग बहादुर जी का उपदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरक है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा कि आस्था और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी द्वारा दिया गया बलिदान हमें हर परिस्थिति का सामना साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ करने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने देशवासियों से गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं को अपनाने और एक मजबूत, विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
