सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला से मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला से मुलाकात

Date : 10-Dec-2025

10 दिसंबर । 

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला से मुलाकात की। मंत्री वैष्णव ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस बैठक में जनहित, उभरती तकनीकों और डेटा संप्रभुता के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि भारत में माइक्रोसॉफ्ट का लंबे समय से किया गया निवेश यह दर्शाता है कि देश एक भरोसेमंद वैश्विक प्रौद्योगिकी साझेदार के रूप में तेजी से उभर रहा है। वैष्णव के अनुसार, यह सहयोग भारत को डिजिटल राष्ट्र से एआई महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement