विदेश सचिव ने की अमेरिकी उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर से मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

विदेश सचिव ने की अमेरिकी उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर से मुलाकात

Date : 10-Dec-2025

नई दिल्ली, 10 दिसंबर। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज अमेरिकी उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने व्यापार वार्ता सहित आर्थिक और प्रौद्योगिकी भागीदारी पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को बताया कि चर्चाओं में भारत-अमेरिका की मजबूत आर्थिक और प्रौद्योगिकी साझेदारी, चल रही व्यापार वार्ता और दोतरफ़ा व्यापार और लचीली आपूर्ति शृंखलाओं को बढ़ावा देने के अवसरों पर बात हुई।

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2025 में अमेरिका ने भारत की व्यापार बाधाओं और रूसी तेल खरीद का हवाला देते हुए अधिकांश भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। उसके बाद से दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता चल रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement