रायपुर स्टेशन से छह नाबालिग बच्चे बरामद, तस्कर गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रायपुर स्टेशन से छह नाबालिग बच्चे बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Date : 12-Dec-2025

रायपुर, 12 दिसंबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में गुरुवार देर रात मानव तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, चाइल्ड हेल्पलाइन और बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) की संयुक्त टीम ने हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस में दबिश देकर 6 नाबालिग बच्चों को बरामद किया है। सभी बच्चे 12 से 16 वर्ष के बीच के हैं और कोलकाता के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जीआरपी प्रभारी बीएन मिश्रा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक तस्कर हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन में नाबालिग बच्चों को काम कराने के उद्देश्य से ले जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने ट्रेन के एस-3 कोच में कार्रवाई की और बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपित फिरोज अली मंडल को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि वह सभी बच्चों को मुंबई के एक होटल में काम कराने ले जा रहा था। जीआरपी थाने में आरोपित के खिलाफ मानव तस्करी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल जीआरपी पुलिस द्वारा सभी बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के संरक्षण में सुरक्षित रखा गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement