तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नागेंद्रन आज दिल्ली में अमित शाह से करेंगे मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नागेंद्रन आज दिल्ली में अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Date : 13-Dec-2025

चेन्नई, 13 दिसंबर । तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन आज शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के करीब आते ही विभिन्न राजनीतिक दलों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को तमिलनाडु आने वाले हैं। उनके दौरे को देखते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन उनसे मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

नैनार नागेंद्रन, इससे पहले एआईएडीएमके महासचिव एडप्पाड़ी पलनिस्वामी से भी मिल चुके हैं। 10 दिसंबर को हुई एआईएडीएमके कार्यसमिति की बैठक में गठबंधन से संबंधित निर्णय लेने के लिए एआईएडीएमके नेता एडप्पाड़ी पलनिस्वामी को अधिकार देने का निर्णय लिया गया था।

इस दौरान भाजपा राज्याध्यक्ष नैनार नागेंद्रन चेन्नई के ग्रीन लेन में स्थित एआईएडीएमके नेता एडप्पाड़ी पलनिस्वामी के घर जाकर उनसे मिले।

पलानीस्वामी के साथ बैठक के बाद नैनार नागेंद्रन ने भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं जेपी नड्डा और पीएल संतोष से दिल्ली में इस विषय पर चर्चा की। अब नैनार नागेंद्रन केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement