आठ बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों को सीमा से वापस भेजा गया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आठ बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों को सीमा से वापस भेजा गया

Date : 13-Dec-2025

गुवाहाटी, 13 दिसंबर ।  मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत “अतिथि देवो भवः” की परंपरा में विश्वास करता है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि सीमा पार के कुछ लोगों ने अतिथि देवो भवः की हमारी भावना को कुछ अधिक ही गंभीरता से ले लिया, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि इस परंपरा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।

डॉ. सरमा ने एक संस्कृत श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि बुद्धिमान और धैर्यवान शासक बिना कारण संघर्ष नहीं करता, लेकिन समय आने पर निर्णायक और साहसिक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटता।

मुख्यमंत्री ने पुष्टि की कि आठों अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें सीमा पार भेजा गया है। अवैध घुसपैठ के खिलाफ असम सरकार की नीति पूरी तरह सख्त है। उन्होंने दोहराया कि राज्य की सीमाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement