मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार का करेंगे भूमि-पूजन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार का करेंगे भूमि-पूजन

Date : 13-Dec-2025

भोपाल, 13 दिसंबर । मध्य प्रदेश की गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति से जुड़ी पहल के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार और पीएम ई-बस सेवा योजनांतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भूमि-पूजन करेंगे। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे महाराणा प्रताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फंदा भोपाल में आयोजित होगा।

जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार के माध्यम से मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक शहरी विकास से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य, न्यायप्रियता और सांस्कृतिक चेतना को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने वाला यह प्रवेश द्वार न केवल ऐतिहासिक पहचान को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और नगरीय विकास को भी नई दिशा देगा।

विकास के नए प्रतिमान होंगे स्थापित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मानना है कि प्रदेश की विरासत को संजोते हुए विकास के नए प्रतिमान स्थापित करना राज्य शासन की प्राथमिकता है। “विरासत के साथ विकास” की भावना को साकार करता यह प्रवेश द्वार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। यह कार्यक्रम विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भी विशेष महत्व रखता है, जो मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और समग्र विकास की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement